देर रात डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल
कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के कल्लर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के कल्लर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। रात के समय हुए इस हादसे में हरिद्वार के युवक की मौत हो गई। वहीं,शिमला का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोंगो उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
बता दें कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक किराए पर लेकर रिवालसर घूमने गए थे। जहां से वापिस आते समय यह हादसा हो गया। हादसे में बाइक चला रहा 20 वर्षीय अमन ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर निवासी गांव रतनपुर डाकघर करटोट तहसील रामपुर जिला शिमला का रहने वाला है। और इसे एम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0