लुहारवीं और फ़टोह पंचायत क्षेत्र में 67 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास, बदलेगा गांव का नक्शा

बिलासपुर में मंत्री राजेश धर्माणी ने 67 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, सड़क व पुल निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Feb 15, 2026 - 17:21
 0  81
लुहारवीं और फ़टोह पंचायत क्षेत्र में 67 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास, बदलेगा गांव का नक्शा

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

बिलासपुर ।  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को लुहारवीं और फ़टोह पंचायतों का दौरा कर  67 लाख रु की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इस दौरान उन्होंने फ़टोह पंचायत में बस्ती धरड़ी सम्पर्क मार्ग की 34 लाख रु की लगत से आधारशीला रखी तथा कोर्ट काॅम्पलेक्स से रछेड़ा सम्पर्क मार्ग  पर 34 लाख रु से निर्मित होने बाली पुल की आधारशीला रखी  इससे  स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी ।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सड़क संपर्क, खेल सुविधाओं और आपदा बहाली से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं और लुहारवीं क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल रही है और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। 

उन्होंने बताया कि लुहारवीं पंचायत में ए.एम . पी योजना 2025-26 के तहत तरोतडा  से बरोटा तक सड़क निर्माण पर 25 लाख रूपए तथा पीडीएनए के तहत 20 लाख  तथा ए.एम.पी योजना 2024-25 के अंतर्गत जुंगी बरोटा लिंक रोड के निर्माण पर 26 लाख रूपए  स्वीकृत करवाए।इसके अतिरिक्त कोर्ट कॉम्प्लेक्स से गांव राछेहड़ा तक लिंक रोड और स्लैब कल्वर्ट के निर्माण पर 20 लाख रूपए  स्वीकृत करवाए । 

राजेश धर्माणी ने बताया कि पीडीएनए और अन्य योजनाओं के अंतर्गत कंदरौर-पनोह-टकरेड़ा-घुमारवीं सड़क निर्माण पर 2.01 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं, जबकि आपदा प्रबंधन के तहत जोगिंद्रनगर धर्मपुर सरकाघाट-घुमारवीं सड़क की बहाली पर 1.90 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं में 6.00 करोड़ रूपए की लागत से बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0