JEE Mains में मिनर्वा का जलवा, आदित्य 99.63 पर्सेंटाइल

घुमारवीं के मिनर्वा स्टडी सर्कल का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, आदित्य ने 99.63 पर्सेंटाइल हासिल किया, 70 छात्रों ने 90+ स्कोर किया।

Feb 17, 2026 - 18:56
Feb 17, 2026 - 19:04
 0  9
JEE Mains में मिनर्वा का जलवा, आदित्य 99.63 पर्सेंटाइल

सुमन महाशा। कांगड़ा

 जेईई मेन्स परीक्षा में मिनर्वा स्टडी सर्कल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्र आदित्य ने 99.63 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कुल 70 विद्यार्थियों का पर्सेंटाइल 90 से अधिक रहा, जबकि तीन छात्रों ने 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल अर्जित कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

जेईई मेन्स में आदित्य (99.63), वरिन (99.39), प्रगुण दुबे (99.009), मेधांश (98.7), सान्वी शर्मा (98.69), अक्षित ठाकुर (98.42), पिनाक चंदेल (98.22), दर्शिल (98.1), कार्तिक कटोच (97.93), अयान कपिल (97.6), आरव चंदेल (97.49), अभिनव (97.3), राहुल कश्यप (97.14), पियूष भट्ट (97.1), गिरीश गांधी (96.98), देवांगी (96.95), आयुष शर्मा (96.85), पावन (96.69), प्रियांशी (96.58), हर्षित शर्मा (96.4), सक्षम शर्मा (95.99), वितुल (95.91), आर्यन शर्मा (95.9), अयान दुर्रानी (95.9), मृदुल शर्मा (95.87), पियूष भभोरिया (95.6), आशुतोष (95.52), राहुल चंदेल (95.5), शौर्य चंदेल (95.34), धैर्य शर्मा (95.27), रिदम सूद (95.22), अक्षत ठाकुर (95.1), प्रियल (94.78), शौर्य गुप्ता (94.43), अनिरुद्ध चंदेल (94.42), सूर्यन (94.26), अभय सेन (93.99), आर्यन राणा (93.5), शाश्वत जसवाल (93.32), विनायक (93.2), सारांश कपिल (93.19), सोहम शर्मा (93.117), प्रिक्षित शर्मा (93.1), अभिनव भिक्ता (92.68), आदित्य राणावत (92.5), रमन (92.32), कर्ण्या कौंडल (92.28), वंशिका (92), आयुष शर्मा व निधि शर्मा (91.96), दिविजा बरोत्रा (91.95), श्रेयश सूद (91.92), आरव शर्मा व गौरी ठाकुर (91.9), हर्ष ठाकुर (91.6), युवराज (91.5), कनिका शर्मा (91.4), अंशुमान (91.15), उत्कर्ष जोशी (90.95), कृशांग चौधरी (90.67), वास्तिका (90.5), स्निग्धा शर्मा (90.49), इशिता व पारस परमार (90.3), आयुष शर्मा (90.25), अश्विन पठानिया (90.09), सौरव (90), निखिल कुमार (89.71), आर्यन ठाकुर (89.51), कबीर भारद्वाज (89.29), नव्या, सौम्या चौधरी व अनिकेत शर्मा (89), आयुष (88), नमन व समृद्धि सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।

संस्थान के प्रबंधक प्रवेश चंदेल, सीएमडी राकेश चंदेल तथा एमडी स्वदेश चंदेल ने सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों की समर्पित टीम भावना का परिणाम है। संस्थान में नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, डाउट सेशन और मोटिवेशनल काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0