आगामी चुनावों के लिए भाजपा की पनसाई में बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

नादौन विधानसभा क्षेत्र के मालग सेक्टर की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में आज पनसाई में सम्पन्न हुई।

Jan 30, 2024 - 18:45
 0  243
आगामी चुनावों के लिए भाजपा की पनसाई में बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन विधानसभा क्षेत्र के मालग सेक्टर की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में आज पनसाई में सम्पन्न हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री उपस्थित रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं सहित अनुराग ठाकुर व विजय अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी द्वारा पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया। नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और पार्टी के हर कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वह अपना महत्वपूर्ण समय आने वाले चुनाव के लिए न्योछावर कर दें। अग्निहोत्री ने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से नादौन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं, उन्होंने नादौन में विकास के कार्य में कोई कमी भी नहीं आने दी है। विजय अग्निहोत्री ने आने वाले लोकसभा चुनाव में नादौन विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लीड दिलाने का वादा करते हुए कहा इसके लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी आए हुए प्रत्येक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया और आने वाले चुनाव में पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को हर घर पहुंचने का आह्वान किया। अनुराग ठाकुर ने आए हुए लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, मंडल महामंत्री अजमेल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, पार्लियामेंट्री आईटी प्रभारी जग सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, मालग सेक्टर के त्रिदेव और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0