मंडी में BJP की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति तय
मंडी में 6-7 अप्रैल को BJP की अहम बैठक, पंचायत से विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर।
फोकस हिमाचल ब्यूरो। मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 6 और 7 अप्रैल को भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठक आयोजित होगी। इसमें पंचायत से लेकर विधानसभा चुनावों तक की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर फोकस रहेगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक तथा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। सात अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी, जिसमें भाजपा की कार्यकारिणी , विधायक, सांसद और नेता प्रतिपक्ष होंगे।
बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रशिक्षण महाभियान, विधानसभा स्तर पर एसआईआर अभियान, मंडल स्तर पर प्रकोष्ठ गठन के लिए हो रही है। बैठक में पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह मौजूद रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0