नादौन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

नादौन के दंगड़ी स्थित गौड़ीय मठ मंदिर में भाजपा मंडल नादौन का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें सात सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा की जानकारी दी गई।

Mar 14, 2026 - 18:02
 0  108
नादौन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन।

नादौन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर दंगड़ी स्थित गौड़ीय मठ मंदिर में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

प्रथम सत्र में अमित ठाकुर (भाजपा प्रदेश सचिव) ने भाजपा की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में देवराज शर्मा ने पार्टी की कार्य प्रणाली और संगठन विस्तार के विषय पर अपने विचार साझा किए।

तीसरे सत्र में नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने पार्टी के इतिहास और उसके विकास पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। चौथे सत्र में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर अपना संबोधन दिया

पांचवें सत्र में जिला महामंत्री अजय रिंटू ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर चर्चा की। छठे सत्र में अभिषेक दत्त शर्मा ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

सातवें और अंतिम सत्र में जिला सरसंघ चालक किशोर शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपना संबोधन दिया।

यह जानकारी मंडल नादौन के मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू ने दी।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश आयुष प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक शर्मा, मंडल नादौन के अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा और सुरेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष प्यार सिंह, संतोष कुमारी, विजय शर्मा, जिला सचिव मनजीत ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना कटोच, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित शर्मा, जिला सचिव रीमा धीमान, जिला भाजपा सदस्य सरवन सिंह ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चौधरी सहित मंडल और विभिन्न मोर्चों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0