भाजपा कार्यकर्ताओं का अभियान चरम सीमा पर, गहरी नींद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता
लोकसभा चुनावों की व्याकुलता के बीच शिमला ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
लोकसभा चुनावों की व्याकुलता के बीच शिमला ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। भूपराम वर्मा उपाध्यक्ष शिमला ग्रामीण भाजपा मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हर रोज बूथ स्तर पर लोगों से मिल रहे हैं तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच सांझा कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से क्या लाभ मिला उसका भी व्याख्यान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता गहरी निंद्रा में सोए हैं वह जरूरी नहीं समझ रहे हैं कि हिमाचल सरकार की उपलब्धियां को जन -जन तक पहुंचाया जाए। शिमला ग्रामीण के कुछ एक प्रबुद्ध जनों का मानना है कि शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाने की जरूरत ही महसूस नहीं कर रहा है। तथा इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0