मटौर में योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखे योग टिप्स

योग दिवस पर मटौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग शिक्षक राजेश गोयल से सीखे योग टिप्स, विधायक पवन काजल ने योग को बताया जीवन का आधार।

Jun 21, 2025 - 21:01
 0  153
मटौर में योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखे योग टिप्स

सुमन महाशा। कांगड़ा 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बेला पर कांगड़ा मंडल भाजपा ने मटौर कार्यालय में योग दिवस मनाया। योग शिक्षक राजेश गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को योगा के टिप्स दिए। 
विधायक पवन काजल ने कहा रोजाना योगा करने से शारीरिक ओर मानसिक विकास होता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मनुष्य को अपने व्यस्त समय से रोजाना एक घंटा योगा के लिए निकालना चाहिए। इससे जहां बिमारियों से छुटकारा मिलता है वहीं मानसिक ओर शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। योग दिवस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, अनिल चौधरी ,सुरेश चौधरी ओबीसी जिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष जयंती मंडल, रणजीत सिंह मण्डल अध्यक्ष बज्रेश्वरी मंडल, सत्यप्रकाश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रजनीश मोना पूर्व मंडल महामंत्री, रमेश महेशी, सुरेश वालिया, जितेन्द्र गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष , कुलदीप चौहान, विजय कुमार बिजू, अमितेश शाह। बज्रेश्वरी मंडल महामंत्री राकेश मेहरा, सतीश चौधरी, कमल कृष्ण कश्यप, रविशंकर, डॉ॰भक्त राम, बी एस डडवाल, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश उपस्थित रहे। योगगुरु यशपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को योग के विभिन्न आसन करवाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0