भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, 30 करोड़ न जमा करने से धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण रुका

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु ने राज्य की कांग्रेस सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

Jan 21, 2025 - 16:45
 0  135
भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, 30 करोड़ न जमा करने से धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण रुका

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु ने राज्य की कांग्रेस सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका आरोप है कि सुक्खू सरकार और मुख्यमंत्री ने जानबूझकर धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के निर्माण के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपये जमा नहीं किए, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना में 15 वर्षों से कोई प्रगति नहीं हो रही है।

विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि सुक्खू मीडिया के सवालों से बचते रहे और इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उनकी मंशा सही नहीं है।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 250 करोड़ रुपये में से 30 करोड़ की राशि न जमा करने से राज्य के युवाओं के लिए यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह राशि जमा नहीं की जाती, तो भाजपा और युवा मोर्चा राज्य के युवाओं के साथ सड़कों पर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, और इसका पूरा जिम्मा राज्य सरकार पर होगा।

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय पर 15 वर्षों का असर

विश्व चक्षु ने यह भी कहा कि 30 करोड़ रुपये की कमी के कारण धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर पिछले 15 वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है, जबकि अन्य राज्यों में इसी तरह के विश्वविद्यालयों का निर्माण तेजी से हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0