धर्मशाला को ग्रीन-क्लीन सिटी बनाने के लिए अभियान होगा शुरू

धर्मशाला को ग्रीन तथा क्लीन सिटी बनाने की दिशा में अभियान आरंभ किया जाएगा जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

Jul 18, 2024 - 18:56
 0  243
धर्मशाला को ग्रीन-क्लीन सिटी बनाने के लिए अभियान होगा शुरू

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

धर्मशाला को ग्रीन तथा क्लीन सिटी बनाने की दिशा में अभियान आरंभ किया जाएगा जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि 28 जुलाई को धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया जाएगा इसमें सभी वार्डों में व्यवस्थित तरीके से वृक्षारोपण की मुहिम आरंभ की जाएगी। इस मुहिम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्लान भी तैयार किया गया है ताकि धर्मशाला को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के पश्चात पौधों की देखभाल इत्यादि की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी ताकि पौधारोपण अभियान का उददेश्य पूर्ण हो सके। नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने इस मुहिम में स्वैच्छिक संस्थाओं सहित सभी नागरिकों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

प्लास्टिक अपशिष्ट के पृथकीकरण तथा निस्तारण पर दिया जा रहा है विशेष बल:

नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला को स्वच्छ तथा सुंदर शहर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शतप्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है और अब प्लास्टिक अपशिष्ट के पृथकीकरण पर भी विशेष फोक्स किया जा रहा है तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निस्तारण के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसर (पीडब्ल्यूपी के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि धर्मशाला नगर निगम का सारा प्लास्टिक अपशिष्ट यहां से भेजा जा सके। प्लास्टिक अपशिष्ट के सही निस्तारण की निगरानी के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है ताकि निर्धारित मापदंडों के तहत कूड़ा कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि घरों से ही प्लास्टिक तथा तरल अपशिष्ट का पृथकीकरण सुनिश्चित करें ताकि निस्तारण में आसानी हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0