ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम रोक दिया गया है।

Jul 26, 2024 - 17:50
 0  315
ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम रोक दिया गया है। जिसके कारण प्रदेश भर के युवाओं के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। युवा अपने प्रमाण पत्रों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार किसी भी मुद्दे पर गंभीरता दिखने से परहेज कर रही है। यह अत्यंत दुखद है। सरकार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित समाधान निकालने की दिशा में कोई काम नहीं करती है। सरकार के कुप्रबन्धन का नुकसान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ता है। सरकार जनता के सरोकारों से बहुत दूर हो गई है। अन्यथा इतने महत्वपूर्ण विषय के समाधान का कोई न कोई प्रयास अवश्य करती। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी सरकारी सुनिश्चित करेगी युवाओं को आवश्यक प्रमाणपत्र अति शीघ्र मिल सके।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण युवाओं के विभिन्न प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य रुका हुआ है। शैक्षणिक क्षेत्रों में हर जगह प्रवेश प्रक्रिया चल रहे हैं। इस दौरान युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। जिसके आधार पर उनका प्रवेश निर्धारित होता है और विभिन्न प्रकार की रियायतें मिलती हैं। आवश्यक प्रमाणपत्र समय पर मिलने पर युवाओं को प्रवेश लेने में समस्या होगी। विभिन्न प्रकार की आर्थिक रियायतें नहीं मिल पाएंगी, छात्रवृत्ति के फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे जिनसे युवाओं को छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पाएगी। विभिन्न संचार साधनों से युवाओं ने मुझे अपनी समस्या के बारे में बताते हुए अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की है। यह बातें विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार तक भी पहुंची होगी लेकिन न तो मुख्यमंत्री द्वारा और ना ही विभागीय मंत्री द्वारा इस मुददे के त्वरित समाधान की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है। सरकार इस महत्वपूर्ण मुददे पर प्राथमिकता से काम करते हुए अतिशीघ्र युवाओं के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्योंकि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार

नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में रेल इंफ़्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तारीकरण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा 2698 करोड़ रुपये आवंटित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेलवे का विस्तारीकरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता हैं और हर सालकेंद्र सरकार द्वारा बजट दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में हिमाचल को दिया गया रेल बजट यूपीए की सरकारों के समय दिये गये बजट के मुक़ाबले 25 गुना अधिक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0