रोहडू के छत्तर सिंह ठाकुर बने हिमाचल युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

हिमाचल युवा कांग्रेस में आखिरकार नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो चुकी है।

Jan 15, 2025 - 15:52
 0  297
रोहडू के छत्तर सिंह ठाकुर बने हिमाचल युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

हिमाचल युवा कांग्रेस में आखिरकार नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो चुकी है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने रोहडू के छत्तर सिंह ठाकुर को हिमाचल युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र जारी किया है। अध्यक्ष पद के लिए छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच मुकाबला था। दिल्ली में हुए साक्षात्कार के बाद छतर सिंह ठाकुर का अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। जिला शिमला के रोहडू से संबंध रखने वाले छतर सिंह ठाकुर इससे पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

माना जा रहा है कि छतर सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। प्रदेश में बीते दिनों हुए चुनाव प्रक्रिया के तहत छतर सिंह ठाकुर को 60,000 वोट प्राप्त हुए थे उना के अखिल अग्निहोत्री को 37,000 और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट मिले थे। बता दे की रोहडू विधानसभा चुनाव क्षेत्र स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की लंबे समय तक राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यही कारण है कि रोहडू विधानसभा चुनाव क्षेत्र का हर बुद्धिजीवी वर्ग राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पेंठ बनाने में सक्षम रहा है। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के उपरांत छतर सिंह ठाकुर के घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस ताजपोशी से ठाकुर के परिवारजन, इष्ट मित्र, बंधु बांधव व युवा काफी प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0