हिम बस कार्ड बना जरूरी, 2.5 लाख कार्ड जारी
हिमाचल में हिम बस कार्ड योजना को बढ़ावा, 2.5 लाख कार्ड बने। 28 श्रेणियों के लिए कार्ड अनिवार्य, महिलाओं-छात्रों को मिलेगा किराए में लाभ।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । शिमला
हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की हिम बस कार्ड योजना को अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक करीब अढ़ाई लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। निगम ने किराए में पारदर्शिता और आय बढ़ाने के उद्देश्य से 28 श्रेणियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य किया है।
फिलहाल केवल प्लस-टू तक के छात्रों को 31 मई तक बिना कार्ड के छूट दी जा रही है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए कार्ड बनवाना जरूरी कर दिया गया है। पहले महिलाओं समेत कई वर्गों को बिना कार्ड के किराए में छूट मिलती थी, लेकिन अब यह सुविधा कार्ड से ही मिलेगी।
सबसे ज्यादा आवेदन महिलाओं और स्कूली-कॉलेज विद्यार्थियों के आ रहे हैं। सरकार महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट और छात्रों को मुफ्त यात्रा सुविधा दे रही है। इसके बावजूद अभी तक कुल महिला आबादी के मुकाबले केवल करीब 3 प्रतिशत महिलाओं ने ही कार्ड बनवाए हैं।
प्रदेश में महिलाओं की संख्या लगभग 33 लाख 82 हजार है। यदि इसका आधा हिस्सा भी कार्ड बनवाता है, तो यह संख्या करीब 16 लाख 91 हजार तक पहुंच सकती है। ऐसे में महिलाओं के लिए रियायती यात्रा का लाभ लेने हेतु हिम बस कार्ड बनवाना आवश्यक हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0