छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: किशोरी लाल

मुल्थान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनीं समस्याएं मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

Jan 21, 2024 - 21:28
 0  297
छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: किशोरी लाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा | कांगडा 

 मुल्थान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनीं समस्याएं मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। रविवार को मुल्थान ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि मुल्थान क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र बैजनाथ हलके का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महत्व को बढ़ाने और खुशहाली के लिये विकास की गति को ओर तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि जन सुविधा का ध्यान में रखते हुए लोगों और इलाके की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

 किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के लिये सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर सरकार विशेष तवजों दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों तक सुगम और बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए खाली पदों को भरने के साथ साथ ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार उपलब्ध करवाने के लिए 7 पंचायतों को डिग्री कॉलेज दिया गया और बच्चें घर के पास उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय का नया भवन भी तैयार होगा और रिक्त पदों को भी भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की पंचायतों में लोक सेवा केंद्र बनाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि 20 पंचायतों में लोक सेवा केंद्र भवनों के निर्माण पर 1 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुल्थान पंचायत में ही 60 लाख के कार्य चल रहे हैं और शेष 6 पंचायतों में भी करोड़ों के कार्य प्रगति पर हैं।  इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश कुमारी, उपप्रधान संजीव ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राव सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0