जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ नया टैक्स थोप रही है।

Oct 9, 2024 - 20:12
 0  243
जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोजाना हिमाचल। ब्यूरो

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज़ नया टैक्स थोप रही है। बिना सोचे समझे ऐसे मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं जिससे इस पहाड़ी प्रदेश की पूरे देश में जग हसाई हो रही है। आज इनके आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हर उस वर्ग को झेलना पड़ रहा है जो सरकार को टैक्स तो देता है लेकिन उसके बदले सरकार उन्हें सहूलियतें देने के बजाय कई तरह के टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का मॉडल इनके राष्ट्रीय नेताओं ने हरियाणा में भी चलाने का प्रयास किया लेकिन वहां की प्रबुद्ध जनता ने सिर्फ भाजपा पर विश्वास जताते हुए इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रोज़ कोई नया पैंतरा टैक्स उगाही का चलाते हैं और जब विपक्ष जनता की आवाज को बुलंद करते हुए विरोध प्रकट करता है तो तुरंत मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों को आगे कर उन्हें वापस लेते हैं। जनता की नज़र में खुद को अनजान बताते हुए प्रेस में जाकर सिर्फ झूठ ही बोलते हैं कि हमारी सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रशासनिक सचिव ऐसे आर्डर निकालता है तो स्वाभाविक प्रक्रिया है कि वो फ़ाइल मुख्यमंत्री के टेबल से होकर गुजरी होगी लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू हर बार अनभिज्ञता जताकर खुद बचना चाहते हैं जबकि ये टैक्स थोपने का निर्णय उनका ही होता है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को दोनों राज्यों में उठाना पड़ा है। इनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल मॉडल की बातें करते रहे और जनता ने भाजपा की नीतियों पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार में बाहर थे तो पीछे से उनके विभाग के निर्णय लेकर टैक्स बढ़ाने का काम किसने किया। ये जबाब आज कांग्रेस पार्टी के अंदर उनके ही नेता और विधायक मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं कियूंकी इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी की पूरे देश में फ़जीहत हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल और केवल केंद्र के वित्तिय सहयोग से चल रही है। यही बात जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर दौरे में कही तो मुख्यमंत्री सफाई देने मीडिया के सामने आए जबकि ये सच्चाई है कि केंद्र से मदद न मिले तो एक माह भी ये सरकार नहीं चल पाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताया कि आप भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत देने के बजाय काम पर ध्यान दें। 

आज पूरे प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हुए हैं। सरकार का दिवालिया निकल चुका है। इनके नेता और मंत्री सरकारी पैसों से मौज लूट रहे हैं। निगम बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर सीपीएस तक पायलट लेकर दौड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। पुलिस कांग्रेस नेताओं के घरों की पहरेदारी और आगे पीछे गाड़ियां दौड़ाने में लगा रखी है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चुनावों से फुर्सत मिली हों तो प्रदेश के हर जिले का भ्रमण कर जनता के दुःख दर्द सुनने की जहमत उठाएं। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा मंडल सराज के अंतर्गत बालीचौकी में संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0