अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए।

Mar 21, 2024 - 19:20
 0  783
अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। चुने हुए जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर पाए। जिसके कारण आज यह हालात बने हैं। कांग्रेस के विधायक ख़ुद यह कह रहे हैं कि जो एक चुनाव लड़ नहीं सकते, जीत नहीं सकते, ऐसे लोग सरकार चला रहे हैं। जबकि चुने हुए प्रतिनिधियों को ज़लालत झेलनी पड़ रही है। इसी कारण इन जन प्रतिनिधियों ने अपने पर्यवेक्षक को दिखा कर अपने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मतदान किया। अतः मुख्यमंत्री अपने आप में झांके और भाजपा को दोष देना बंद करें। प्रदेश के राजनैतिक हालात के दोषी स्वयं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है वह केंद्र सरकार की बदौलत ही हो रहा है। आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया। 18 सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा की नक़द सहायता की। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में भी हज़ारों करोड़ का सहयोग किया। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के दिए गए सहयोग से ही आपदा राहत पैकेज बना पाई। इस आपदा राहत पैकेज में राज्य सरकार ने अपनी तरफ़ से कोई धनराशि नहीं लगाईं। केंद्र से जो पैसा आया वह पैसा भी राज्य सरकार आपदा प्रभावितों तक पूरी ईमानदारी से नहीं पहुँचा पाई। अपने चहेतों को बिना नुक़सान के भी लाखों रूपये दिए गए जबकि जिनके नुक़सान हुए हैं वह आज भी सहायता के लिए भटक रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य की परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 20 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की आर्थिक सहायता की है। यह आंकड़े सरकार ने इसी विधानसभा सत्र के दौरान विधान सभा पटल पर रखे हैं। हाल के महीनों में हज़ारों करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट के उद्घाटन और शिलान्यास हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं। केंद्र में सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल की कठिनाइयों को समझते हुए विशेष राज्य का दर्जा दिया। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल के अंत तक एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की गारंटी हिमाचल प्रदेश को दी है।

इसके अलावा आज हिमाचल प्रदेश में जो भी बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है वह केंद्र सरकार के कारण संभव हो पाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब देश से झूठ ठगी की राजनीति समाप्त हो गई है। कांग्रेस के झूठी गारंटियों वाली राजनीति को देशवासियों ने वहां भी नकार दिया जहां से यह शुरू हुई थी। अब देश में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। जो विकास योजनाओं को बिना अटकाए, लटकाए, भटकाए निर्धारित समय में देशवासियों को समर्पित हो रही है। जहां जन कल्याणकारीयोजनाएं बिना भ्रष्टाचार के पूर्ण पारदर्शी तरीक़े से देश के लोगों तक सीधे पहुंचती है। इसी कारण इस बार देशवासी एनडीए गठबंधन को चार सौ पार सीटें देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं और कांग्रेस को प्रत्याशी तक ढूँढे नहीं मिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0