बागी विधायकों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया ऑफर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के बागी विधायकों को एक ऑफर देकर दिल्ली चले गए हैं। कैबिनेट की बैठक में सचिवालय आने से पहले बागी विधायकों पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा था कि सुबह का भूला, अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते।

Mar 8, 2024 - 10:58
Mar 8, 2024 - 12:37
 0  459
बागी विधायकों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया ऑफर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के बागी विधायकों को एक ऑफर देकर दिल्ली चले गए हैं। कैबिनेट की बैठक में सचिवालय आने से पहले बागी विधायकों पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा था कि सुबह का भूला, अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा बेहद अहम है। उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात करनी है। कांग्रेस हाईकमान में अन्य नेताओं से भी बात होगी। हिमाचल भेजे गए ऑब्जर्वर डीके शिवा कुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाईकमान को रिपोर्ट दे चुके हैं। इसके बाद राज्य सरकार और संगठन के बीच तालमेल के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन होना है। इन सभी बातों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं। कांग्रेस विधायक दल से क्रॉस वोटिंग होने के बाद से सरकार पर आए संकट तक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अनिरुद्ध सिंह सोनिया गांधी से मिल चुके हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान को भी हाईकमान ने बुलाया था। कैबिनेट की बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर दिल्ली चले गए हैं। सीएम के टूअर प्रोग्राम के मुताबिक शुक्रवार को मुख्यमंत्री दिल्ली से सीधा बैजनाथ आएंगे। कांगड़ा जिला में उनके कई कार्यक्रम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0