मुख्यमंत्री ने समझा सबसे बड़े जिला का दर्द, शीतप्रवास से मौके पर निपटेंगी समस्याएं : देवेंद्र जग्गी

दिग्गज कांग्रेस नेता व नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा है कि 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे मुख्यमंत्री के शीतप्रवास की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

Jan 9, 2025 - 20:11
 0  144
मुख्यमंत्री ने समझा सबसे बड़े जिला का दर्द, शीतप्रवास से मौके पर निपटेंगी समस्याएं : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। धर्मशाला

दिग्गज कांग्रेस नेता व नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा है कि 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे मुख्यमंत्री के शीतप्रवास की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सीएम का कांगड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वीरवार को धर्मशाला में जारी बयान में कांग्रेस नेता व नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि शीतप्रवास से सबसे बड़े जिला की जनता की मांगें घरद्वार पूरी की जाएंगी। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सबसे बड़े जिला कांगड़ा समेत निचले हिमाचल का दर्द समझते हुए यह शीतप्रवास रखा है।

इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा समेत निचले हिमाचल के विकास के लिए कितने गंभीर हैं। इस प्रवास से कांगड़ा तेजी से पर्यटन राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के बाद वहां के लोगों की समस्याओं, फोरलेन के निर्माण से पेश आ रही दिक्कतों के साथ पौंग डैम विस्थापितों की बात सरकार तक आसानी से पहुंचेगी। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र समेत कांगड़ा जिला की भावनाओं को समझते हुए सीएम ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही शीतकालीन प्रवास की रूपरेखा तैयार कर दी थी।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कुछ रोज पहले ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास निगम के कार्यालय को धर्मशाला शिफ्ट करने की बात कही थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने 11 दिनों के प्रवास के दौरान कई बड़ी सौगाते कांगड़ा जिला को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कई कार्यों के उद्वघाटन व कुछ की आधारशिला रखेंगे। दूसरी ओर नगर निगम मेयर नीनू शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह आदि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान जनता के बीच जाएंगे व उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

मौके पर ही निपटारा भी किया जाएगा। इस प्रवास धर्मशाला हलके में चल रहे विकास कार्य भी और गति पकड़ेंगे। नगर निगम, स्मार्ट सिटी, ढगवार मिल्क प्लांट, आइस रिंक आदि कामों की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0