मुख्यमंत्री फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे करोड़ों की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 मार्च को प्रातः10:50 बजे हेलीकॉप्टर से वज़ीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 11:00 बजे अम्बेदकर भवन पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री राम लीला ग्राउंड में 11:20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे चंबा ज़िला के लिए प्रस्थान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0