चिंतपूर्णी में दर्शन को आए श्रद्धालु की अचानक मौत
ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर में यूपी के श्रद्धालु की अचानक मौत। बस से उतरते ही गिरे, अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, हार्ट अटैक की आशंका।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना
मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में दर्शन करने आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही वह बस से नीचे उतरा, बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और श्रद्धालु को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत सीआरपी सहित अन्य चिकित्सीय प्रयास कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्रथम दृष्टि में मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान राजू कश्यप (48 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रद्धालु की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0