मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगडा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30.9 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Mar 8, 2025 - 19:10
 0  171
मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 30.9 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगडा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30.9 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 11 करोड़ रुपये की लागत से ललेटा-बनु महादेव सम्पर्क मार्ग का निर्माण, 4.41 करोड़ रुपये की लागत से नेशलन हाईवे 154 से धनोटू वाया बड बस्ती सम्पर्क मार्ग और 19.86 करोड़ रुपये से भनाला-रूलैहड़ सड़क का उन्नयन शामिल है। 

इसके अतिरिक्त 5.47 करोड़ रुपये से रिड़कमार-कुठारना सड़क का उन्नयन और 1.16 करोड़ रुपये से रैत (चंबी) स्टेडियम के पैविलियन ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजपूत सभा द्वारा निर्मित किए जा रहे महाराणा प्रताप भवन में पूजा-अर्चना भी की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोड कनेक्टिविटी में सुधार, स्थानीय विकास को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सभी पहलें बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य के लोगों के लिए जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने के सरकार के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। 

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं और राज्य सरकार व्यावहारिक और परिणामोन्मुखी नीतियों के माध्यम से इन समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0