धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने किया आयुष अस्पताल और 7.5 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास और 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Jun 18, 2026 - 20:53
 0  36
धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने किया आयुष अस्पताल और 7.5 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ
धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने किया आयुष अस्पताल और 7.5 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ
धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने किया आयुष अस्पताल और 7.5 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ
धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने किया आयुष अस्पताल और 7.5 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

 धर्मशाला, 17 जून।

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय कर समग्र और एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और लोगों को आयुष आधारित एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के चरान क्षेत्र में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र के संचालन से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, कमलेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0