पंचायत चुनाव पर सीएम सुक्खू का तंज, भाजपा में 5 गुट

नादौन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर के पंचायत चुनाव बयान पर पलटवार किया। कहा- भाजपा में 5 गुट हैं, गैस जमाखोरी की अफवाहों से बचें।

Mar 13, 2026 - 17:14
 0  117
पंचायत चुनाव पर सीएम सुक्खू का तंज, भाजपा में 5 गुट

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं, जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयानबाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि भाजपा के बड़े गुट का नेता बने रहें क्योंकि सभी गुट उन्हें बहुत अधिक परेशान करने में लगे हैं। सुक्खू ने कहा कि पंचायती राज चुनावों का विकास से कोई सम्बन्ध नहीं है क्योंकि विकास तो सरकार करवाती है। 
बोले-हिमाचल में सबको मिल रहा वेतन और पेंशन 
सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में सबको पेंशन और वेतन मिल रहा है। यहां तक कि हमारी सरकार ने ही कर्मचारियों को ओपीएस की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उस पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत है। यह दरें सरकार द्वारा तय नहीं की जाती हैं और कोई भी इस तरह का टैक्स किसी राज्य को देख कर नहीं लगाया जाता है। 
पर्यटकों का करें सम्मान
नादौन के सेरा विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। पर्यटन प्रदेश का भविष्य है इसलिए हम सब को पर्यटकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यही हमारी संस्कृति है। पर्यटन से प्रदेश को आर्थिक लाभ होता है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

सेरा विश्रामगृह में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा 
सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्रामगृह में जनसमस्याएं सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाईं, उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए।
पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण 
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है। चीमा पंजाब के वित्त मंत्री हैं जिन्हें हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसलिए सही जानकारी हासिल करने के बाद ही उन्हें बयान देना चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0