वेतन न देने में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, हर वर्ग को परेशान कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में काम कर रहे लोगों को वेतन न देने का रिकॉर्ड बना रही है।

Jan 31, 2024 - 19:06
 0  306
वेतन न देने में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, हर वर्ग को परेशान कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में काम कर रहे लोगों को वेतन न देने का रिकॉर्ड बना रही है। बिजली बोर्ड, एचआरटीसी के कर्मचारियों के बाद अब पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले होमगॉर्ड्स को भी वेतन नहीं दिया जा रहा है, अक्तूबर के बाद से वे वेतन का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को अनदेखा कर दे रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आख़िर उनका वेतन क्यों जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने माँग की कि सरकार जल्दी से जल्दी उनका वेतन जारी करे। हर कर्मचारी को अपना घर भी चलाना होता है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने माँग रखी कि सरकार दिन रात ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को समय से वेतन देना सुनिश्चित करे। हर बार वेतन के लिए कर्मचारी प्रदर्शन करें यह अच्छी बात नहीं। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि समाचारों में रोज़ प्रकाशित हो रहा है कि निजी अस्पतालों ने सरकार को दो टूक कह दिया है अगर 31 जनवरी तक हिमकेयर का पैसा जारी नहीं हुआ तो वह हिमकेयर के तहत इलाज करना प्रीति तरह से बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह दुःखद स्थिति है कि सरकार आम लोगों के साथ-साथ अब मरीज़ों को बाई परेशान कर रही है। सरकार अस्पतालों द्वारा दिये गये अल्टीमेटम के पहले ही उनसे बात चीत क़रके यह मसला सुलझा ले। इसके पहले भी सरकार ने अस्पतालों में जाँच कर रही कंपनी का भुगतान नहीं किया था। बार-बार भुगतान की माँग करने के बाद कंपनी ने जांच बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया था लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण उन्हें भी जांच बंद करनी पड़ी थी। दो दिन लोगों को परेशान करने बाद ही जांच सेवाएं फिर से शुरू हुई थी। इस बार ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0