धर्मशाला में कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी को नमन, हर घर तक पहुंचेगी कांग्रेस की योजनाएं

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को जयंती पर पूरे देश और प्रदेश ने नमन किया।

Nov 19, 2024 - 17:02
 0  225
धर्मशाला में कांग्रेस ने किया इंदिरा गांधी को नमन, हर घर तक पहुंचेगी कांग्रेस की योजनाएं

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को जयंती पर पूरे देश और प्रदेश ने नमन किया। इसी कड़ी में हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी ने एक कार्यक्रम का आयोजन करके उन्हें नमन किया। दाड़ी के निकट चरान आफिस में इंदिरा गांधी को नमन किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढऩे का प्रण लिया गया।ब्लाक कांग्रेस की ओर से हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के हर संगठन से नुमाइंदे पहुंचे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है। उनकी योजनाओं की बदौलत भारत में खुशहाली और समृद्धि का नया दौर शुरू हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं शुरू की थी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव , पूर्व मेयर व दिग्गज कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय रही हैं। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हर हिमाचलवासी आज उन्हें नमन कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों को हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय नीतियों के अलावा हिमाचल में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की योजनाओं से हर घर को जोड़ा जाएगा। देवेंद्र जग्गी और चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं।

जहां तक धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की बात है, तो यहां शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास कार्य चल रहे हैं। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के काम तेजी पकड़ रहे हैं, तो नगर निगम में भी काम तेज हुए हैं। पीडल्यूडी, जलशक्ति विभागों के अलावा बिजली बोर्ड, कृषि व बागबानी विभागों और प्रशासन में सामंजस्य स्थापित किया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में पांच गारंटियां पूरी करके जनता को राहत दी है। हिमाचल का ओल्ड पेंशन मॉडल पूरे देश के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसके अलावा अन्य गारंटियों पर भी काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0