DC गंधर्वा राठौर का नादौन दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

डीसी गंधर्वा राठौर ने पदभार संभालने के बाद नादौन का पहला दौरा किया। इंडोर स्टेडियम, होटल व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

Feb 4, 2026 - 18:47
 0  135
DC गंधर्वा राठौर का नादौन दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर ने पदभार संभालने के बाद नादौन का पहला आधिकारिक दौरा किया। नादौन पहुंचने पर एसडीएम निशांत शर्मा ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपायुक्त का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से भी उपायुक्त को अवगत करवाया गया।

दौरे के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने नादौन शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गगाल स्थित जल शक्ति विभाग परिसर का दौरा किया, जहां निर्माणाधीन विभागीय विश्राम गृह की प्रगति का जायजा लिया। इसके अलावा नादौन बस अड्डे के समीप बन रहे इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने उप डाकघर के निकट पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे प्रस्तावित पांच सितारा होटल के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नादौन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी और इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही कोहला क्षेत्र में प्रस्तावित बैलनेस सेंटर सहित अन्य विकास कार्यों के लिए चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने कहा कि नादौन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी योजनाएं समय पर पूर्ण हों ताकि आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उपायुक्त के इस दौरे से नादौन क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0