चैत्र मेलों से पहले दियोटसिद्ध में हाई अलर्ट! आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रोबोटिक सर्जरी की फीस बढ़ाने और हिम केयर में शामिल न होने को लेकर हिमाचल सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने चमियाना और आईजीएमसी में अलग-अलग फीस को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा।

Mar 11, 2026 - 21:10
Mar 11, 2026 - 21:10
 0  9
चैत्र मेलों से पहले दियोटसिद्ध में हाई अलर्ट! आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल
चैत्र मेलों से पहले दियोटसिद्ध में हाई अलर्ट! आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल
चैत्र मेलों से पहले दियोटसिद्ध में हाई अलर्ट! आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल

दियोटसिद्ध।

चैत्र मेलों से पहले दियोटसिद्ध में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लगने वाले चैत्र मास मेलों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के आकलन के लिए बुधवार को दियोटसिद्ध में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (एसडीआरएफ), होमगार्ड्स और प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने भाग लिया। तय किए गए परिदृश्यों के अनुसार टीमों ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित विभागों और आपातकालीन रिस्पॉन्स टीमों की तैयारी का आकलन करना, उनके बीच तालमेल को मजबूत बनाना और आगामी चैत्र मेले के दौरान किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता को बढ़ाना था।

इस दौरान एसडीएम स्वाति डोगरा, मंदिर अधिकारी केशव सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और मॉक ड्रिल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0