धर्मशाला के छात्र प्रथम पुरी ने दिखाई मानवता की मिसाल, पी.एस. फाइव के लिए जोड़ी गुल्लक सिराज आपदा राहत के लिए दान की

धर्मशाला के 13 वर्षीय छात्र प्रथम पुरी ने PS5 खरीदने के लिए वर्षों से जमा कर रही गुल्लक की पूरी रकम सिराज आपदा राहत कोष में दान कर दी। यह मिसाल न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी प्रेरणा है।

Jul 22, 2025 - 15:56
 0  126
धर्मशाला के छात्र प्रथम पुरी ने दिखाई मानवता की मिसाल, पी.एस. फाइव के लिए जोड़ी गुल्लक सिराज आपदा राहत के लिए दान की

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

मुनीश धीमान। धर्मशाला

धर्मशाला के समीप स्थित शिल्ला चौक के रहने वाले और सक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र प्रथम पुरी ने इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है।

प्रथम पुरी लंबे समय से प्लेस्टेशन फाइव (PS5) गेमिंग कंसोल खरीदने के लिए अपनी गुल्लक में पैसे जमा कर रहा था। लेकिन जब उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के सिराज क्षेत्र में आई भीषण आपदा की जानकारी मिली, तो उसका दिल पीड़ितों की मदद के लिए पसीज गया।

अपनी इच्छाओं को दरकिनार करते हुए, प्रथम ने वह संपूर्ण जमा राशि अपनी गुल्लक से निकालकर आज धर्मशाला स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाई। यह राशि सिराज आपदा राहत कोष के माध्यम से पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी।

प्रथम की इस संवेदनशीलता और उदारता ने सभी को भावुक कर दिया है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा (आईएएस) ने उसकी इस पहल की सराहना की है और कहा कि इस उम्र में ऐसा सोच रखना वाकई प्रेरणादायक है।

यह कार्य न केवल बच्चों के लिए, बल्कि बड़ों के लिए भी एक उदाहरण है कि जब बात मानवता की हो, तो व्यक्तिगत इच्छाओं को पीछे छोड़कर दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0