जीएसई धर्मशाला में FREE SEO क्लासेस, युवाओं को मिला बड़ा मौका
धर्मशाला में GSE Institute द्वारा फ्री SEO क्लासेस और Shree Satyanarayan Foundation के डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
पवन मेहरा । धर्मशाला
धर्मशाला में युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बदलते समय में जहां इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रोजगार के नए दरवाजे खोल रहे हैं, वहीं अब छोटे शहरों में भी युवाओं को डिजिटल स्किल्स से जोड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में धर्मशाला स्थित GSE Institute द्वारा युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन SEO क्लासेस और परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की बुनियादी और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई, ताकि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें और रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
वहीं दूसरी ओर Shree Satyanarayan Foundation Trust द्वारा संचालित Digital Marketing Skill Development Program (Batch-2) का भी सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चला, जिसमें युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन प्रमोशन और कंटेंट क्रिएशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सर्टिफिकेट समारोह में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस मोके पर जीएसई की डायरेक्टर ज्योति चंदेल ने कहा कि इस प्रकार के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम युवाओं को न केवल रोजगार के लिए तैयार करते हैं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और ऑनलाइन करियर की दिशा में भी प्रेरित करते हैं। धर्मशाला में हो रही ऐसी पहलें इस बात का संकेत हैं कि अब छोटे शहर भी तेजी से डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं और यहां के युवा भी नए अवसरों को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0