आईपीएल मैचों से पहले धर्मशाला स्टेडियम में हाई अलर्ट! ड्रोन थ्रेट को लेकर दूसरी मॉक ड्रिल
धर्मशाला में मई 2026 में होने वाले आईपीएल मैचों से पहले सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में ड्रोन इंट्रूजन और एयरस्पेस थ्रेट को लेकर दूसरी मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
धर्मशाला।
29 मई 2026 में धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित होने वाले तीन महत्वपूर्ण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मैचों के मद्देनजर जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को क्रिकेट स्टेडियम में ड्रोन इंट्रूजन और एयरस्पेस थ्रेट से संबंधित दूसरी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास बड़ी संख्या में दर्शकों, खिलाड़ियों, वीआईपी और अधिकारियों की मौजूदगी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के उद्देश्य से किया गया।
ईओसी इंचार्ज रोबिन कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, स्वयंसेवकों, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबद्ध एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभ्यास के दौरान संभावित ड्रोन घुसपैठ और हवाई सुरक्षा खतरे की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन संचार तंत्र की प्रभावशीलता को परखा गया।
जिला प्रशासन द्वारा इससे पहले भी स्टेडियम में विभिन्न आपदा परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार आगामी मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0