धर्मशाला IPL मैच: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में IPL मैचों को लेकर प्रशासन अलर्ट। सुरक्षा, मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी, दर्शकों की सुरक्षा प्राथमिकता।

May 6, 2026 - 11:33
 0  72
धर्मशाला IPL मैच: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला 
मई माह में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले आईपीएल के तीन महत्वपूर्ण मैचों को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि मैचों का आयोजन सुचारू और सुरक्षित ढंग से किया जा सके।

एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए पहले से निर्धारित सभी चार मॉक ड्रिल्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन अभ्यासों के माध्यम से विभिन्न विभागों की तैयारियों और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग फिलहाल अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है। स्टेडियम में आने वाले हजारों दर्शकों, खिलाड़ियों, वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों, मीडिया प्रतिनिधियों और आयोजन से जुड़े कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मॉक ड्रिल्स के दौरान संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था, आपात निकासी योजना, भीड़ नियंत्रण और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का गहन परीक्षण किया गया।

इसके अलावा मैचों के दौरान किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए आपातकालीन संचालन केंद्र लगातार निगरानी रखेगा। सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आईपीएल मैचों का आयोजन बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो और दर्शकों को सुरक्षित व बेहतर अनुभव मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0