धुम्मू शाह मेले में छाए देश-विदेश के पहलवान! ईरान vs UP मुकाबला रहा बराबरी पर

धर्मशाला के दाड़ी में आयोजित धुम्मू शाह मेले में देश-विदेश के पहलवानों ने दंगल में शानदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मेले की परंपराओं और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Apr 12, 2026 - 19:15
Apr 12, 2026 - 21:10
 0  18
धुम्मू शाह मेले में छाए देश-विदेश के पहलवान! ईरान vs UP मुकाबला रहा बराबरी पर
धुम्मू शाह मेले में छाए देश-विदेश के पहलवान! ईरान vs UP मुकाबला रहा बराबरी पर
धुम्मू शाह मेले में छाए देश-विदेश के पहलवान! ईरान vs UP मुकाबला रहा बराबरी पर

धर्मशाला।

 हेमराज बैरवा ने कहा कि मेलों और उत्सवों के माध्यम से हमारी समृद्ध परंपराएं अगली पीढ़ी तक पहुंचती हैं और उनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

शनिवार देर शाम दाड़ी में आयोजित धुम्मू शाह मेले के दौरान दंगल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने इसे जन आस्था से जुड़ा एक प्राचीन और महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती एक पेशेवर खेल के रूप में तेजी से उभर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान दिला रही है। खेल युवाओं में अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, इसलिए युवाओं को इसमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

इससे पहले मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मेले की विस्तृत जानकारी दी।

दंगल में ईरान सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के नामी पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईरान के मोहम्मद हादी और उत्तर प्रदेश के अभिनायक के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना।

पुरुष वर्ग में ऊना के अर्शदीप ने “हिमाचल केसरी” का खिताब जीतकर एक लाख रुपये का इनाम हासिल किया। वहीं कांगड़ा के पप्पी, मंडी के सचिन और शाहपुर के राजू को भी सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग में सोलन की रानी विजेता रहीं, जबकि राधा, अभिलाषा और शबनम को भी नकद पुरस्कार दिए गए।

हिमाचल कुमार प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें ऊना के हरजिंदर, विशाल और मंडी के शौर्यवीर ने क्रमशः शीर्ष स्थान हासिल किए।

उपायुक्त ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0