49 साल पुराने गाने पर बनी फिल्म, नई जोड़ी छाई!

49 साल पुराने हिट गाने ‘दो दीवाने शहर में’ पर बनी नई फिल्म रिलीज। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स।

Feb 22, 2026 - 12:37
 0  36
49 साल पुराने गाने पर बनी फिल्म, नई जोड़ी छाई!

फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो रीमेक होती हैं. इनमें कुछ फिल्में हिट रहती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरीं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिस फिल्म का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर रखा गया है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. हम जिसकी बात कर रहे हैं इस फिल्म का नाम ‘दो दीवाने सहर में’ है। 

गाने से इंस्पायर फिल्म का नाम
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म प्यार भरी फरवरी में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी नाम का एक गाना 49 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इस गाने के लिए गुलजार को बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. ‘दो दीवाने शहर में’ गाना साल 1977 में आई फिल्म ‘घरौंदा’ का था। 

किस फिल्म का है गाना?
‘घरौंदा’ मूवी में अमोल पालेकर और जरीना वहाब लीड रोल में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म का गाना ‘दो दीवाने शहर में’ भी बच्चों-बच्चों की जुबान पर रट गया था. भीमसेन के डायरेक्शन में बनी ‘घरौंदा’ फिल्म को भारतीय फिल्म जगत में फादर ऑफ एनिमेशन माना जाता है. फिल्म का गाना कितना पॉपुलर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज 49 साल बाद भी इसी टाइटल पर बॉलीवुड ने फिल्म बनाई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0