डाॅ हनीश ठाकुर फोर्टिस कांगड़ा के क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा विभाग में देंगे सेवा 

कांगड़ा। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा जोकि एनएबीएच प्रमाणित प्रदेश का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। यहां पर एम्स दिल्ली एवं पीजीआई चंडीगढ़ से बेहतरीन अनुभव प्राप्त स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में डीएम की डिग्री के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़ से अनुभव प्राप्त डाॅ हनीश ठाकुर ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। 

May 9, 2024 - 16:56
 0  522
डाॅ हनीश ठाकुर फोर्टिस कांगड़ा के क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा विभाग में देंगे सेवा 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा जोकि एनएबीएच प्रमाणित प्रदेश का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। यहां पर एम्स दिल्ली एवं पीजीआई चंडीगढ़ से बेहतरीन अनुभव प्राप्त स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में डीएम की डिग्री के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़ से अनुभव प्राप्त डाॅ हनीश ठाकुर ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। 

फोर्टिस कांगड़ा, जहां हार्ट, किडनी, कैंसर, ऑर्थो, गैस्ट्रोएंटरोलाॅजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नवजात एवं बाल रोग, सर्जरी, ईएनटी, जनरल मेडिसिन के साथ-साथ क्रिटिकल एवं ट्राॅमा केयर में तीन स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा विभाग में डाॅ उदय अवस्थी, डाॅ किरनदीप कौर के साथ-साथ अब डाॅ हनीश ठाकुर ने अस्पताल में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं।

डाॅ हनीश ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में जनरल एनेस्थिसिया, मोनिटर्ड एनेस्थिसिया केयर, रिजनल एनेस्थिसिया, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पेन मेडिसिन एवं प्रिआपरेटिव मेडिसिन सेवाएं उपलब्ध हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय उपचार सेवाओं के लिए जाना जाता है और यहां हर सुविधा उपलब्ध है। यहां पर उच्च तकनीक के संसाधन उपलब्ध हैं, जो किसी भी क्रिटिकल कंडीशन से निपटने में सक्षम हैं।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा का एकमात्र लक्ष्य कम पैसों में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करना है।  अस्पताल में हिमकेयर के तहत हर सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है, जिसका लाभ सभी वर्ग के मरीज उठा रहे हैं। दीपक लट्ठ ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रा माॅडर्न दो-दो कैथ लैब, अत्याधुनिक कार्डियक आईसीयू यूनिट, सुपर स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम, क्रिटिकल केयर एवं ट्राॅमा, अत्याधुनिक मेडिकल आईसीयू, सर्जिकल आईसीयू एवं नवजात आईसीयू आदि विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ सतीश शर्मा एवं आउटरिच विभाग से शेखर कोहली भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0