नादौन में 'ईट राइट मेला’ का किया जाएगा आयोजन 

नादौन के रामलीला मैदान में ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा।

Nov 22, 2023 - 17:48
 0  297
नादौन में 'ईट राइट मेला’ का किया जाएगा आयोजन 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने और इन अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने हेतु प्रेरित करने के लिए नादौन के रामलीला मैदान में ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। इस मेले के आयोजन को सफल बनाने और इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को एडीसी मनेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल, भाषा, कला एवं संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी तरह के पारंपरिक मोटे अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। एडीसी ने कहा कि इन अनाज की महत्ता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में कई पारंपरिक मोटे अनाज जैसे कोदरा, बाजरा और मक्की इत्यादि की खेती की बहुत ही अच्छी संभावनाएं हैं। इनकी खपत बढ़ने पर प्रदेश के किसानों को भी काफी फायदा हो सकता है और वे इनकी खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
 इस बैठक में ‘ईट राइट मेला’ के आयोजन स्थल और इससे संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के माध्यम से गठित समूहों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
 इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने ‘ईट राइट मेला’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0