शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेका

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने आज शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेका व पूजा अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा द्वारा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर को आज शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करवाई गई।

Dec 24, 2023 - 20:33
 0  252
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेका
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेका

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने आज शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में माथा टेका व पूजा अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा द्वारा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर को आज शक्तिपीठ माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करवाई गई। इस दौरान पंडित अशोक हिमाचली द्वारा उन्हें मंदिर के  इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों नेताओं ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जांच की तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं की भी सराहना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा परिसर कार्यालय में वर्षों पुरानी रखी गई वीआईपी गेस्ट बुक पर जब लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अपना नोट लिखना शुरू किया तो उन्हें उक्त वीआईपी किताब में लगभग 50 वर्ष पहले अपनी माता द्वारा लिखा गया नोट भी दिखा जिस पर रवि ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि मंदिर में जो मुझे माता ब्रजेश्वरी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वही मंदिर प्रशासन द्वारा इस तरह की किताब में अपनी माता का लिखा हुआ नोट देखकर उनका भी आशीर्वाद इस पावन धरती पर प्राप्त होने के बाद मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। इस मौका पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक हिमाचली, सचिव राजेश राजा व पुजारी उमाकांत शर्मा  द्वारा माता की फोटो एवं चुनरी देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0