कर्मचारियों- नागरिकों- सफाई कर्मियों ने दिलाया नगरोटा को सम्मान: बाली

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगबां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगबां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगबां को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Jan 12, 2024 - 19:43
 0  216
कर्मचारियों- नागरिकों- सफाई कर्मियों ने दिलाया नगरोटा को सम्मान: बाली

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगवां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगबां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगबां को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता में बेहतर बनाने के प्रयास करने वाले अधिकारियों, नागरिकों तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि बेहतरीन कार्य करने की सभी को प्रेरणा मिल सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां विस क्षेत्र को पूरे राज्य भर में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर विशेष फोक्स किया गया है। इस के लिए सभी अधिकारियों तथा नागरिकों की ओर से रचनात्मक सहयोग भी मिल रहा है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा शहर के चरणबद्व विकास के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सके। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में स्वच्छता के साथ साथ अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी नगरोटा विस क्षेत्र बेहतर गंतव्य बन सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने हमेशा ही विकास की दृष्टि से नगरोटा विस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है तथा इसी परंपरा को कायम रखते हुए नगरोटा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0