साढ़े पांच साल का बच्चा भी पहली कक्षा में ले सकेगा दाखिला, कैबिनेट का फैसला

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूरी होने के बाद बुधवार शाम को सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई।

Feb 15, 2024 - 11:38
 0  180
साढ़े पांच साल का बच्चा भी पहली कक्षा में ले सकेगा दाखिला, कैबिनेट का फैसला

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूरी होने के बाद बुधवार शाम को सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट ने 17 फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट को अनुमोदित कर दिया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने 10 विधानसभा क्षेत्रों में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी। ये स्कूल ज्वालामुखी, नादौन, नगरोटा बंगवा, गगरेट, बड़सर, जवाली, जयसिंहपुर, घुमारवीं, भोरंज और सरस्वतीनगर शिमला में खोले जाएंगे। इससे पहले कैबिनेट ने सिर्फ चार डे-बोर्डिंग स्कूलों को अनुमोदित किया था। मंत्रिमंडल की इस बैठक में नई माइनिंग पॉलिसी-2024 को मंजूरी दी गई। इसमें अवैध खनन को रोकना और रोजगार के माध्यम पैदा करना मुख्य लक्ष्य है। कैबिनेट ने उद्योग विभाग में माइनिंग गार्ड के 80 पद भरने के लिए एक नई स्कीम को भी मंजूरी दी। यह स्कीम पहले से की जाने वाली भर्ती की पॉलिसी से अलग होगी। मंत्रिमंडल ने राज्य के टोल बैरियर या एंट्री टैक्स बैरियर की नीलामी और टेंडर करने का फैसला भी लिया है। इसके जरिए सरकार प्रतिवर्ष 150 करोड़ राजस्व कमाती है। इनमें एंट्री प्वाइंट्स पर फास्ट टैग सुविधा शुरू करने का फैसला भी हुआ है। राज्य के स्कूलों में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए तय की गई छह साल की आयु सीमा की शर्त में भी कैबिनेट ने वन टाइम छूट दे दी है। अब 30 सितंबर, 2024 तक छह साल की आयु पूरी करने वाला बच्चा भी मार्च, 2024 में पहली कक्षा में एडमिट हो पाएगा। इस तरह से साढ़े पांच साल की आयु के बच्चों को इस साल एडमिट कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0