कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में किसान सम्मान समारोह का किया आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित बड़ा के प्रांगण में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Feb 24, 2025 - 20:27
 0  135
कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में किसान सम्मान समारोह का किया आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि जानकारी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित बड़ा के प्रांगण में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला हमीरपुर के 160 किसानों ने भाग लिया। इस समारोह में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर भागलपुर, बिहार से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला के किसानों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है कृषि आधारित मौसम सलाह के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई। किसानों को विस्तृत रूप से मेघदूत तथा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की जानकारी दी गई जो की भारतीय मौसम अनुसंधान विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से डॉ. रणवीर सिंह राणा द्वारा किसानों को कृषि में मौसम का महत्व तथा मौसम आधारित कृषि सिफारिश का लाभ लेने के माध्यम के बारे में बताया गया। सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. राणु पठानिया ने जलवायु परिवर्तन के फसलों पर होने वाले असर के बारे में किसानों को बताया। मृदा विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जरियाल ने स्थानीय वर्षा आधारित खेती में वर्तमान स्थिति के अनुरूप जरूरी परिवर्तनों के ऊपर किसानों को बताया। केंद्र प्रभारी डॉ. विशाल डोगरा ने वर्षा आधारित खेती में सब्जी उत्पादन के ऊपर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का किसानों को हस्तांतरण किए जाने का सीधा प्रसारण किया गया। कृषि उपनिदेशक श्री शशि पाल द्वारा किसानों को राज्य तथा केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला के कुछ प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने उत्पादों तथा फसलों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0