दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर निशाने पर, FIR दर्ज करने के कोर्ट के आदेश
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग्स लगवाने में जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज कर 18 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। यह मामला 2019 में दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें केजरीवाल, AAP के पूर्व विधायक गुलाब सिंह और पार्षद नितिका शर्मा पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। पहले निचली अदालत ने याचिका खारिज कर दी थी।
जनवरी 2024 में, डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी (DIP) ने AAP को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए जनता के पैसे के दुरुपयोग पर ब्याज सहित 163.62 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0