मदर्स डे पर भावुक हुआ जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा, बच्चों और माताओं ने बिखेरे प्यार के रंग
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में मदर्स डे उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मदर-चाइल्ड डांस, रैंप वॉक, गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कांगड़ा। सुमन महाशा
GAV Public School में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सरस्वती वंदना कोरियोग्राफी से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य Dr. Suresh Sharma ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और माताओं के बीच प्रेम, स्नेह और भावनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था।
कार्यक्रम में माताओं को समर्पित कविताएं, रंगारंग प्रस्तुतियां और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगितियां आयोजित की गईं। विशेष आकर्षण वृद्धावस्था में माता-पिता की सेवा और सम्मान पर आधारित भावुक लघु नाटिका रही, जिसने उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया।
नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों तथा उनकी माताओं के लिए मदर-चाइल्ड डांस, बैलून गेम, रैंप वॉक, ब्लाइंड फोल्ड गेम, ऑब्स्टेकल रेस, थ्रो एंड कैच जैसी कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मदर-चाइल्ड डांस प्रतियोगिता में मिशिका एवं उनकी माता नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रैंप वॉक विद मदर प्रतियोगिता में हिमांशी एवं मोनिका विजेता रहे। इसके अलावा ब्लाइंड फोल्ड गेम, स्टेशन गेम और सोलो डांस प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में मातृत्व, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0