कांगड़ा GAV स्कूल की अनायशा बनी टॉपर, 100% रिजल्ट
कांगड़ा के GAV पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं परिणाम 100% रहा। अनायशा ने 94.4% अंक लेकर टॉप किया, 8 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से अनायशा दसवीं कक्षा की टॉपर रही है.। सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में जीएवी के सभी छात्र उत्तीर्ण रहे हैं जबकि आठ छात्रों ने 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर जीएवी स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष डॉक्टर नीना पाहवा व सभी सदस्यों ने छात्रों.अभिभावकों व शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी है।
प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि 119 छात्रों ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी थी और इस बार भी परिणाम शत -प्रतिशत रहा है। स्कूल के आठ छात्रों के 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक रहे हैं । अनायशा ने 94.4 फ़ीसदी,अक्षिता शर्मा ने 93.6 फ़ीसदी, औजस्विनी ने 92.8 फ़ीसदी,आयुष नंदा ने 92, आंचल ने 91.8 फ़ीसदी, शताक्षी ने 91.4 अदिति शर्मा ने 90.6 ब अनुष्का धीमान ने 90 फ़ीसदी अंक हासिल कर जीएवी का मान बढ़ाया है।
स्कूल के 21 छात्रों ने 85 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं जबकि सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अंग्रेजी विषय में अनायशा ने 100 अंक हासिल किए हैं जबकि तीन छात्रों के 99 अंक रहे हैं। आईटी में चार छात्रों अनायशा, अक्षिता,आयुष नंदा व अदिति शर्मा ने 99,सामाजिक विज्ञान विषय में अनायशा ने 97,गणित में सक्षम ने 87, विज्ञान विषय में अनायशा ने 95, हिंदी में भूमिका 87 अंक हासिल कर प्रथम रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0