बैंकिंग की बारीकियां सीखने पहुंचे छात्र, PNB शाखा में मिला वित्तीय ज्ञान का अनोखा अनुभव

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के वाणिज्य छात्रों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा का शैक्षणिक भ्रमण कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, ऋण और वित्तीय प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

Jun 20, 2026 - 21:50
 0  9
बैंकिंग की बारीकियां सीखने पहुंचे छात्र, PNB शाखा में मिला वित्तीय ज्ञान का अनोखा अनुभव
बैंकिंग की बारीकियां सीखने पहुंचे छात्र, PNB शाखा में मिला वित्तीय ज्ञान का अनोखा अनुभव

कांगड़ा। सुमन महाशा 

 जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बैंकिंग सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कांगड़ा शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भ्रमण के दौरान बैंक के मुख्य प्रबंधक ओ.पी. सैनी, प्रोबेशनरी ऑफिसर शुभम कपूर तथा मार्केटिंग प्रबंधक तान्या ने छात्रों को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, जमा एवं निकासी, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग और अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने बचत के महत्व, ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा और ग्राहक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं। बैंक अधिकारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला तथा छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की शिक्षिकाएं कविता शर्मा और आशा सैनी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। छात्रों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को कक्षा में सीखी गई अवधारणाओं को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0