सोना हुआ बेकाबू! चेक करें आज का भाव

सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, भारत में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.57 लाख पार। जानें आज के रेट और ट्रंप टैरिफ का असर।

Feb 22, 2026 - 01:08
 0  18
सोना हुआ बेकाबू! चेक करें आज का भाव

नई दिल्ली। अमेरिका में शुक्रवार को एक ऐसा ड्रामा हुआ जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध बताकर रद्द कर दिया, जिससे ट्रंप को बड़ा झटका लगा. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. जवाब में ट्रंप ने पूरी दुनिया पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इस राजनीतिक उठापटक और कमजोर अमेरिकी GDP डेटा ने सोने को एक ऐसी उड़ान दी है कि अब यह आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है.

इंटरनेशनल मार्केट में ऐतिहासिक उछाल
ग्लोबल मार्केट में सोने ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. स्पॉट गोल्ड 1.5% उछलकर $5,071.48 प्रति औंस पर पहुंच गया. जबकि‍ US गोल्ड फ्यूचर्स 1.7% की बढ़त के साथ $5,080.90 पर बंद हुआ. दरअसल, अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ (GDP) चौथी तिमाही में गिरकर महज 1.4% रह गई है, जिसने निवेशकों को डरा दिया है और वे सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं।

सोने की शुद्धता,आज का भाव (रुपये में)

24 कैरेट (शुद्ध सोना): 155,066 रुपये
23 कैरेट: 154,445 रुपये
22 कैरेट (जेवराती सोना): 142,040 रुपये
18 कैरेट: 116,300 रुपये
14 कैरेट: 90,714 रुपये

प्रमुख शहरों में 24K सोने का दाम (City-wise 24K Gold Rate)
ट्रंप के नए ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत के महानगरों में सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखा जा रहा है:

दिल्ली में सोने का दाम : 157520 रुपये
मुंबई में सोने का दाम : 157370 रुपये
कोलकाता में सोने का दाम : 157370 रुपये
चेन्नई में सोने का दाम : 157310 रुपये
जयपुर में सोने का दाम : 157520 रुपये
लुधियाना में सोने का दाम : 157520 रुपये
नोएडा में सोने का दाम : 157520 रुपये
चंडीगढ़ में सोने का दाम : 157520 रुपये

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0