यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जापानी कंपनी स्थापित करेगी खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जापानी कंपनी 200 करोड़ का निवेश कर खाद्य प्रसंस्करण प्लांट लगाएगी। जानें पूरी योजना और फायदे।

Feb 15, 2026 - 16:22
 0  108
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जापानी कंपनी स्थापित करेगी खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। जापान की क्यूपी कॉरपोरेशन ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की इच्छा जताई है और इसके लिए कंपनी का प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण अधिकारियों से मिला। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण के मुताबिक, संयंत्र के लिए लगभग आठ से 10 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और कंपनी करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन जल्द औपचारिक प्रस्ताव सौंपेगा, जिसके बाद उसे स्वीकृति के लिए बोर्ड और उद्योग विभाग को भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यह तीसरा खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र होगा। इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद और इनोवा फूड पार्क को जमीन आवंटित की जा चुकी है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर. के. सिंह ने कहा, ‘‘जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और कंपनी प्रतिनिधि यहां की आधारभूत सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए।’’ उन्होंने बताया कि प्रस्ताव मिलने के बाद उसकी समीक्षा कर अग्रिम औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यह तीसरा खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0