सोना ₹25,000 और चांदी ₹1.40 लाख गिरी, निवेशक हैरान

फरवरी में सोना 25,000 और चांदी 1.40 लाख रुपये तक गिर गई। जानें कीमतों में भारी गिरावट के पीछे की वजह और आगे का ट्रेंड।

Feb 14, 2026 - 19:00
 0  72
सोना ₹25,000 और चांदी ₹1.40 लाख गिरी, निवेशक हैरान

नई दिल्ली। फरवरी का महीना सोने और चांदी की कीमतों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है महीने की शुरुआत में जहां कीमतें आसमान छू रही थीं, वहीं दूसरे हफ्ते के खत्म होते-होते बाजार में एक बड़ा ‘करेक्शन’ देखने को मिला है अगर आप खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आपने निवेश किया हुआ है, तो इन 14 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जरूर देखें।

सोने का हाल: 14 दिनों में 25000 रुपये की बड़ी गिरावट
फरवरी की शुरुआत में सोने ने अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ था, लेकिन आज की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. फरवरी के पहले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,81,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास थी आज वैलेंटाइन डे पर सोना गिरकर 1,56,000 के स्तर पर पहुंच गया है यानी इन 14 दिनों में सोने की कीमतों में करीब 25000 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी कमी आई है


चांदी का हाल: धड़ाम हुआ बाजार 
चांदी में सोने से भी ज्यादा बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है. चांदी ने निवेशकों को जितना मुनाफा दिया था, पिछले 10 दिनों में उतनी ही तेजी से गिरावट भी दिखाई है महीने की शुरुआत में चांदी 3.50 लाख से 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच झूल रही थी आज चांदी का भाव घटकर 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब आ गया है. यानी देखा जाए तो चांदी में पिछले दो हफ्तों में करीब 1.40 लाख रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0