Bank Holidays: 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

RBI की लिस्ट के अनुसार 19 से 22 फरवरी के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जानें कहां-कहां रहेगा असर और कैसे निपटाएं जरूरी काम।

Feb 18, 2026 - 19:10
 0  54
Bank Holidays: 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

पैसे रुपये से र‍िलेटेड ज्‍यादातर काम अब ऑनलाइन ही हो जाया करता है. लेक‍िन कुछ महत्‍वपूर्ण काम के ल‍िए अब भी बैंक जाना ही पड़ता है. जैसे क‍ि चेक या ड्राफ्ट से संबंध‍ित काम के ल‍िए. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो यह खबर आपके लिए है. आज से बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना जरूरी है ताकि आप अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से कर सकें. ये छुट्टियां RBI की लिस्ट पर आधारित हैं।

इस सप्‍ताह क‍ितनी छुट्ट‍ियां
19 फरवरी – बहादुर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकिंग ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेंगे।
22 फरवरी – रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इससे कुल चार दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें
हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैसे का ट्रांजैक्शन NEFT या RTGS से किया जा सकता है. इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0