55 लाख मिले होते तो आज हम जनता के बीच नहीं जेल में होते: लखनपाल

बड़सर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को बल्ह पंचायत में आयोजित नुक्क्ड़ सभा में शिरकत की।

May 22, 2024 - 18:58
 0  378
55 लाख मिले होते तो आज हम जनता के बीच नहीं जेल में होते: लखनपाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

बड़सर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को बल्ह पंचायत में आयोजित नुक्क्ड़ सभा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावों में अपनी हार निश्चित देख बखौलहट में हैं। उन्हें हार का डर इस कदर सता रहा है कि अब पता ही नहीं चल पा रहा कि कब क्या बोलना है।

लखनपाल ने कहा तानाशाह मुख्यमंत्री अब कह रहे है कि बड़सर भाजपा प्रत्याशी के घर 55 लाख रूपये मिले है, अगर 55 लाख मिले होते तो आज हम जनता के बीच नहीं जेल मे होते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस झूठे आरोप के खिलाफ उनके खिलाफ मानहानी का दावा ठोका जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने चुनावों से पहले ही हार मान ली है और इसी सदमे मे अब उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि कब क्या करना और बोलना है।

मुख्यमंत्री की बखौलहट उनके बयानों से साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री सुजानपुर जनसभा में अपने प्रत्याशीयों के सामने ही बोलते है कि राजेन्द्र राणा को जिताओ फिर बोलते है कि लोकसभा प्रत्याशी रायजादा को जिताओ। चुनावों से पहले ही हार के सदमे मे पंहुच चुके मुख्यमंत्री नहीं समझ पा रहे है की कब और कहां क्या बोलना है। लखनपाल ने कहा तानाशाह मुख्यमंत्री अपनी 15 महीने की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रत्याशीयों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के आलावा कोई लड़ाई नहीं थी। मुख्यमंत्री तो मित्र थे, साथ पढ़े, विधानसभा मे साठ रहे, मुख्यमंत्री बने तो हमें भी खुशी हुई कि हमारा साथी मुख्यमंत्री बना, जिला का मुख्यमंत्री होने के नाते हमें भी आस थी कि विकास होगा लेकिन कुर्सी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास तो क्या करवाना था जो संस्थान स्वीकृत हुए थे उन्हें भी बंद करके बैठ गए। हमारे क्षेत्र की योजनाओं को यह कह कर रोकते रहे कि वजट ही नहीं है वहीं दूसरी तरफ अपने मित्रों पर जनता के पैसे को लुटाते रहे। हमने जब इसका विरोध किया तो मुख्यमंत्री ने षड्यंत्र के तहत हमारी सदस्यता को ही रद्द करवा दिया।

अब जब चुनाव सिर पर हैं तो मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए झूठे ब्यान दे रहे है लेकिन जनता सब जानती है और उनके झूठ का जबाब भाजपा के पक्ष मे वोट करके देने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0