हमीरपुर में भैंस चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर में भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। CCTV के आधार पर 2 आरोपी गिरफ्तार, सहारनपुर में 27 हजार में बेची गई भैंस।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
हमीरपुर में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना के तहत दड़ूही क्षेत्र से 5 अप्रैल की रात चोरी हुई भैंस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भैंस को ट्राले में लादकर सहारनपुर ले गए थे, जहां उन्होंने उसे मात्र 27 हजार रुपए में बेच दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध ट्राला नजर आया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजाद पुत्र इरफान और सलमान निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से हमीरपुर के डिडवीं-टिक्कर क्षेत्र में रहकर भैंसों का व्यापार कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
पुलिस ने ट्राला चालक सलमान को शनिवार रात को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी सहजाद को रविवार दोपहर हिरासत में लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का अन्य चोरी की घटनाओं में कोई संबंध तो नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0