घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर, गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं उपभोक्ता

हमीरपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील—एजेंसियों में भीड़ न लगाएं। घर के पास ही मिलेगा गैस सिलेंडर, पारदर्शी वितरण से कालाबाजारी पर रोक।

Apr 9, 2026 - 09:47
 0  108
घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर, गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं उपभोक्ता

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर 
हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों में भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर के पास ही सुनिश्चित की जा रही है, जिससे एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है। 
वर्तमान में वितरण डीएसी कोड के आधार पर किया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से एजेंसी पहुंचने से वितरण व्यवस्था में देरी होती है। उपभोक्ताओं से मोबाइल फोन साथ रखने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, इसलिए सभी लोग धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0